हापुड़, जून 25 -- पुलिस हाईटेक हो रही है और नगर-महानगरों में चौराहों पर ग्रीन और रेड लाइट देखने के बाद यातायात चल रहा है। तीसरी आंख वाहनों पर नजर बनाए रहती है जो नियम की लापरवाही करने वालों के खिलाफ तत्काल चालान कर देती है। परंतु जिला बनने के 12 साल बाद भी हापुड़ में आज तक न तो ग्रीन न रेड लाइट लगी है। आज भी भीषण गर्मी में चौराहों पर खड़े होकर पुलिस कर्मी हाथों के इशारे से हापुड़ को चला रहे हैं। आज की ली गई तस्वीर खुद बयां कर रही है कि चौराहे पर खड़ा ट्रेफिक पुलिस कर्मी गर्मी से बुरा हाल होने के बाद छांव खोजता हुआ साइड में पहुंचा। जहां पर उसने एक बीजने से खुद को हवा कर गर्मी से राहत देने का प्रयास किया है। जिससे साफ पता चलता है कि हापुड़ सिटी में आज भीयातायात के लिए हाईटेक स्थिति नहीं बनी है। पुलिस आज भी केवल हाथ के इशारों पर हापुड़ को चल...