रांची, मई 7 -- रांची, संवाददाता। तंग कमरे की दीवारों के बीच बड़े सपनों को संजोए रांची की श्वेता प्रसाद ने वह कर दिखाया है, जो हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गया है। आर्थिक तंगी, सीमित संसाधनों और संघर्ष के बावजूद श्वेता ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 12वीं कॉमर्स परीक्षा में 95.6 प्रतिशत (478 अंक) हासिल कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रांची के योगदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय की छात्रा श्वेता मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली हैं। बेहतर शिक्षा और भविष्य की तलाश में उनका परिवार रांची के हिनू इलाके में एक छोटे से किराये के कमरे में रहता है। श्वेता के पिता बिहार में खेती-किसानी का कार्य करते हैं, माता गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण है। किराये के एक ही कमरे में मां और भाई-बहन समेत परिवार ...