न शेड, न शौचालय और न बैठने की व्यवस्था, सड़क किनारे इंतजार करने को मजबूर यात्री
पूर्णिया, जून 17 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। लाखों रुपये का राजस्व देने वाला जानकीनगर का चोपड़ा बाजार बस पड़ाव आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों यात्री बसों का इंतजार करते हैं, लेकिन उनके बैठने, बारिश और धूप से बचने तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की कोई व्यवस्था नहीं है। यात्रियों का कहना है कि बस पड़ाव पर न तो यात्री शेड है और न ही बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था। ऐसे में लोगों को घंटों सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है तथा यात्री आसपास की दुकानों में शरण लेने को मजबूर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बस पड़ाव क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में कीचड़ और जलजमाव की समस्या बनी रहती है। इससे बसों में चढ़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.