सीतापुर, अगस्त 24 -- सीतापुर, संवाददाता। 11वीं वाहिनी पीएसी के प्रांगण में चल रही यूपी पुलिस वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स रायफल, रिवाल्वर-पिस्टल शूटिंग एवं आर्म एफिशिएंसी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। सात दिन तक चली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के नौ जोन और पीएसी के तीन जोनों के खिलाड़ियों ने निशानेबाजी में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। कार्बाइन शूटिंग में पीसी विजय कुमार और रिवाल्वर-पिस्टल में आरक्षी चालक चंद्रशेखर दुबे ने सर्वश्रेष्ठ लक्ष्यभेदक का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पीएसी मध्य जोन लखनऊ के उपमहानिरीक्षक किरीट राठौड़ ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस ड्यूटी में निशानेबाजी जैसे खेलों का विशेष महत्व है। नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं के माध...