चंदौली, जून 1 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज क्षेत्र के बड़गावां गांव में रविवार की देर शाम बज्मे इरफान अदब के तत्वावधान में कौमी यकजहती (राष्ट्रीय एकता) के नाम पर भव्य मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे शायरों और शायराओं ने अपनी बेहतरीन रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। देश की गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के संदेश से सराबोर कलामों को श्रोताओं ने खूब सराहा。 यह भी पढ़ें- एक शाम बशीर बद्र जी के नाम काव्य संध्या का भव्य आयोजनकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के कन्वीनर कलाम बनारसी ने सभी अतिथियों, शायरों और शायराओं का अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने साहित्य और कलम की ताकत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साहित्य ...