आजमगढ़, जून 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। बीस दिन पहले दिल्ली के होटल में भीषण आग लगने से हुई मौतों के बाद भी अग्निशमन विभाग ने कोई सबक नहीं लिया। इस घटना के बाद शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में अभियान चलाकर जांच की गई थी। विभाग की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन न मानक पूरे हुए और न कोई सुधार हुआ। जिले के 40 होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी उनके मानक अभी तक पूरे नहीं हो सके। मानक के विपरित संचालित किसी भी होटल और रेस्टोरेंट में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। दिल्ली में तीन जून को एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड की घटना के बाद जिले में संचालित होटल और रेस्टोरेंट की प्रशासन ने जांच कराई थी। जिले में 170 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट संचालित मिले थे। जिनमें से सिर्फ चार होटलों में ही फायर एनओसी (अनापत्ति प्र...