सहरसा, अप्रैल 6 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रयागराज के फाफामऊ स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में बीते 23 मार्च को हुए भीषण हादसे के बाद सलखुआ प्रखंड के घायल मजदूर अब इलाज कर अपने-अपने गांव लौट चुके हैं, लेकिन उनके जख्म अब भी हरे हैं। इस दर्दनाक घटना में जहां तीन मजदूरों की जान चली गई, वहीं 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के दौरान दोपहर में भोजन कर रहे मजदूर अचानक इमारत का हिस्सा गिरने से मलबे में दब गए थे। किसी तरह स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। अब घर लौटे मजदूरों के सामने नई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। घायल मजदूरों का कहना है कि एक महीने तक काम करने के बावजूद उन्हें अब तक उनका बकाया मेहनताना नहीं मिला है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 50-50 हजार रुपये मुआवजा भी अब तक...