नई दिल्ली, जुलाई 18 -- सावन और चातुर्मास के चार महीनों में लोग प्याज और लहसुन का पूरी तरह से त्याग कर देते हैं। ऐसे में जब महिलाएं सब्जी बनाने के लिए किचन में जाती हैं तो उन्हें ये समझने में काफी दिक्कत होती है कि आखिर बिना प्याज और लहसुन के ग्रेवी किस तरह से बनाई जाए। खासतौर से ये दिक्कत उन लोगों को ज्यादा होती है जिनके घर में बिना प्याज के खाना नहीं बनता है। ऐसे में हम आपके काम को आसान करने के लिए एक ग्रेवी की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे बनाने के लिए प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है और अच्छी बात यह है कि इस एक ग्रेवी से कई सब्जियां बनाकर तैयार कर सकते हैं। सीखिए कैसे बनाएं-बिना प्याज-लहसुन के ग्रेवी बनाने का तरीका -अपनी पसंद के साबुत मसाले -1 बड़ी शिमला मिर्च -2 हरी मिर्च -8-10 काजू -1/2 किलो टमाटर -मुट्ठी भर धनिया के डंठल -3-4 चम्मच ला...