नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- यूपी की तेज तर्रार पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने इस्तीफा देने के बाद अब राजनीति में कदम रखेंगी। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट कर सत्ता और सिस्टम पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं, बल्कि लोगों के साथ राजनीति करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास न चुनावी राजनीति में इस्तेमाल होने वाला पैसा है, न बाहुबल और न ही जाति-धर्म का कोई समीकरण। ऐसे में वह लोगों को साथ जोड़कर राजनीति शुरू करना चाहती हैं। बीते 30 अगस्त को आईएएस से अचानक इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने हलचल मचा दी थी। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर की थीं। साथ ही अपने करियर में होने वाली घटनाओं को भी बताया था। अब 29 सितंबर को दिव्या मित्तल ने राजनीति में कदम रखने की बात कही।...