नई दिल्ली, फरवरी 24 -- डिलीवरी ब्वॉय बाइक, स्कूटर या फिर साइकिल पर प्रोडक्ट डिलीवर करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग घोड़े पर सवार हैं और कंधे पर Blinkit का बैग टांगे नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे घोड़े को तेजी से दौड़ाते नजर आ रहे हैं। सड़क किनारे घोड़े पर सवार इस शख्स का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो राजस्थान के किसी ग्रामीण इलाके का है। अबतक ये साफ नहीं हो सका है कि शख्स सच में घोड़े पर बैठ डिलीवरी कर रहा था या फिर वीडियो मजाकिया अंदाज में बनाया है। वीडियो को एक्स पर Kapil_Jyani_के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि 'ये राजस्थान हैं प्रधान। युवाओं को घोड़ी चढ़ना नसीब नहीं हो रहा है और बुजुर्ग घोड़ों पर ऑनलाइन ...