नई दिल्ली, अगस्त 16 -- देश के बड़े-बड़े रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। 12 अगस्त को संसद में पेश की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के कई स्टेशनों के पेयजल वाले पानी में ई.कोलाई बैक्टीरिया पाया गया है, जो कि चिंता का विषय है। बता दें, यह बैक्टीरिया आम तौर पर इंसानी मल में पाया जाता है। पीटीआई कि रिपोर्ट के मुताबिक CAG ने 'भारतीय रेलवे में गैर-उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं और स्वच्छता' नामक रिपोर्ट में रेलवे स्टेशनों पर रहने वाली गंदगी की भी जिक्र किया। रिपोर्ट में कहा गया कि रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए जो मानक तैयार किए हैं। रेलवे के विभिन्न जोन उनका पालन करने में असमर्थ रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि बड़े-बडे़ स्टेशनों पर पीने का प...