नई दिल्ली, जून 4 -- दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल और टेक कंपनियों में लगातार हो रही छंटनी के बीच नौकरी की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। इसी माहौल में एक IIT ग्रेजुएट की सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। अमेरिकी बिग टेक कंपनी से नौकरी जाने के बाद इस इंजीनियर का दर्द सोशल मीडिया पर छलका है। इंजीनियर ने सवाल उठाया कि क्या भारत में मेडिकल क्षेत्र ही ऐसा पेशा है जो वास्तव में सुरक्षित और AI के असर से काफी हद तक बचा हुआ है। इंजीनियर के मुताबिक डॉक्टरों को नौकरी जाने का डर नहीं बना रहता है। आज के दौर में सबसे बेहतर पेशे के बारे में इंजीनियर ने क्या कहा? आइए जानते हैं।नौकरी जाने के बाद इंजीनियर ने साझा किया अपना अनुभव रेडिट पर लिखी गई पोस्ट में इंजीनियर ने बताया कि हाल ही में उसे एक अमेरिकी टेक...