झांसी, जून 25 -- झांसी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष के एकादशी 40 डिग्री के साथ आई। न हवाएं रास आई और न ही आकाश एक बूंद टपकी। गुरुवार को दिन भर उसम-गर्मी से शहरी बेहाल रहे। न्यूनतम ताप 29 डिग्री होने की वजह से रात भी बेचैनी में कटी। शाम होते ही कुछ देर राहत की हवा चली। बादलों ने लटके-झटके दिखाए। गुरुवार सुबह से ही मौसम बेचैनी भरा रहा। झपकते बादलों ने मुश्किलें और बढ़ा दी। एक पहर बाद गर्म हवाएं परेशान करने लगीं। सुबह 5.27 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद घंटे-दर-घंटे पारे ने उछाल का रुख किया। सुबह 11.30 बजे गर्मी पूरे रौ में रही। बादल-धूप के मेल ने झांसीवालों की मुश्किलें बढ़ा दीं। 12 बजते ही बाजार, चौक-चौराहे, प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। दोपहर 2.30 बजे पारा 40 डिग्री पर टिक गया जो एक घंटे इसी धुरी पर टिका रहा। शाम 5.30 बजे मौसम ने फिर रंग बदला। हल्...