लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- निघासन तहसील पिछले सवा पांच महीनों से बिना तहसीलदार के चल रही है। यहां के नायब तहसीलदार को इंचार्ज तहसीलदार बनाकर पांच महीनों से काम चल रहा है। यही नहीं, यहां नायब तहसीलदार के दो में से एक पद पर तैनात अफसर को इंचार्ज तहसीलदार बना देने की वजह से दोनों नायब तहसीलदारों की अदालतें खाली हैं। इससे लोग तो परेशान हैं ही, प्रशासनिक और सरकारी कामकाज पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। पिछले पांच महीनों से ज्यादा वक्फे से निघासन तहसील अफसरों की कमी से जूझ रही है। तहसीलदार और एक नायब तहसीलदार के तबादले और दूसरे नायब तहसीलदार की मृत्यु हो जाने की वजह से यहां केवल दो अफसर एसडीएम राजीव निगम और नायब तहसीलदार दिव्यांशु शाही हैं। यहां तैनात नायब तहसीलदार खैरीगढ़ हरीराम का करीब सात महीने पहले गैर जनपद ट्रांसफर हो गया। यहां तैनात तहसीलदार मु...