न डॉक्टर न स्वास्थ्य कर्मचारी खुलेआम बांटे ओआरएस
सुल्तानपुर, जून 6 -- सुलतानपुर, संवाददाता। सदर विधानसभा क्षेत्र के बरौसा बाजार में शुक्रवार को कादीपुर के एक नेता के बैनर तले बड़ी मात्रा में सरकारी आपूर्ति के ओआरएस घोल राहगीरों को स्टॉल लगाकर वितरित किया गया। मौके पर ना तो डॉक्टर और ना ही कोई स्वास्थ्य कर्मी के मौजूद न रहने पर ओआरएस घोल वितरण का यह मामला चर्चा का विषय बन गया। लोगों को दिए गए ओआरएस पैकेटों पर सरकारी आपूर्ति का उल्लेख होने के साथ ही उनकी एक्सपायरी अवधि भी इसी माह में होना दर्ज है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बरौसा बाजार में एक नेता का बैनर लगाया गया था, बैनर पर प्रमुख कादीपुर की फोटो लगी थी, साथ ही ओआरएस घोल वितरण का उस पर जिक्र किया गया था। स्टॉल पर मौजूद लोगों ने राहगीरों और ग्रामीणों को ओआरएस घोल वितरित किया। गर्मी और लू से बचाव के नाम पर किए गए इस वितरण कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.