संवाददाता, मार्च 9 -- हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में शनिवार रात एक अनोखी बारात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। आधुनिक दौर में जहां ज्यादातर शादियों में लग्जरी कारों और बैंड-बाजे का इस्तेमाल होता है, वहीं इस शादी में पारंपरिक अंदाज देखने को मिला। सजी-धजी बैलगाड़ियों के साथ निकली बारात को देखने के लिए लोग रास्ते में रुकते नजर आए। इतना ही नहीं, रविवार सुबह दुल्हन की विदाई भी बैलगाड़ी से ही कराई गई, जिसने पूरे आयोजन को खास बना दिया।चर्चा में हमीरपुर की शादी मुस्करा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवनी डेरा निवासी मंगल सिंह यादव पेशे से किसान हैं। उनके पुत्र बालेंद्र कुमार का विवाह सरीला तहसील के पहरा गांव निवासी राजू की पुत्री पूनम के साथ तय हुआ था। शनिवार की रात दोनों का विवाह पूरे रीति-रिवाज और पारंपरिक रस्मों के साथ संपन्न हुआ। हालांकि इस शा...