हरिद्वार, जनवरी 24 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने शनिवार को लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए निष्पक्ष मतदान की शपथ ली। पुलिस लाइन रोशनाबाद में एसपी गौरव चौधरी ने अफसरों और जवानों को जाति-धर्म और किसी भी प्रकार के प्रलोभन से ऊपर उठकर निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प दिलाया। पुलिस अफसरों ने कहा कि निष्पक्ष मतदान ही लोकतंत्र की नींव है और पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति विश्वास कायम करना भी है। इसी तरह जिले के सभी थाने और शाखाओं में भी मतदान की शपथ ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...