अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रविवार को जारी हुए केंद्र सरकार के बजट में जहां एक तरफ छोटे और सीमांत किसानों की आय में इजाफा लाने पर जोर दिया गया। मत्स्य पालन के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास करने का एलान किया गया। वहीं किसान सम्मान निधि, कृषि उत्पादों पर जीएसटी घटाने पर चर्चा नहीं हुई। किसान इससे पूरी तरह से निराश हैं। किसानों ने कहा कि ये एमएसपी की कानूनी गारंटी, संपूर्ण कर्जा माफी और गरीबों के लिए मुफ्त बिजली के लिए बजट नहीं है। बजट पेश होने से पहले किसानों को आस थी कि सम्मान निधि में बढ़ोतरी होगी। कृषि उत्पादों पर जीएसट घटाई जाएगी। खाद की किल्लत का समाधान होगा। ऋण माफी पर कोई निर्णय लिया जाएगा। मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। किसान शशिकांत के मुताबिक बीते दशक की तरह इस बार भी कृषि क्षेत्र के लिए आवंटित बजट म...