नई दिल्ली, मई 27 -- लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में CBSE के कक्षा 12 के नतीजों में इतने बड़े स्तर पर धांधली हुई है, लेकिन पीएम मोदी अभी भी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। बता दें, यह पूरा विवाद CBSE कक्षा 12 के नतीजों से जुड़ा हुआ है, जिसमें जब नतीजों के बाद छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए फॉर्म भरा, तो पूरी प्रक्रिया में कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आई। इतना ही नहीं कई छात्रों ने आरोप लगाया कि सीबीएसई की तरफ से जो कॉपियां अपलोड की गई हैं, उसमें उनकी लिखावट है ही नहीं। इन तमाम आरोपों और राजनीति के बीच राहुल गांधी ने इस मामले पर चुप्पी साधने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए एक पोस्ट में लिखा, "CBSE परीक्षा परिणाम...