न छात्र, न बेरोजगार युवा... अब मास्टरजी-मैडमजी सड़क पर, 6 दिन से किस बात पर डटे हजारों शिक्षक
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- देश में इन दिनों प्रोटेस्ट की एक अलग ही लहर चल रही है। कहीं छात्र पेपर लीक को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं, तो कहीं नौकरी की आस लगाए बैठे युवा भर्ती न होने से नाराज हैं। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मास्टरजी और मैडम ने विरोध का झंडा बुलंद किया है। छात्रों का आंदोलन अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि हजारों शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी अपनी बरसों पुरानी मांगों को लेकर मैदान में कूद पड़े हैं। यह अलग बात है कि इस बार मुद्दा पेपर लीक का नहीं, बल्कि पेंशन, अनुदान और नौकरी की सुरक्षा का है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, भुवनेश्वर के गांधी मार्ग पर बीते छह दिनों से हजारों शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी डेरा जमाए बैठे हैं। दिन में चिलचिलाती गर्मी और रात में मूसलाधार बारिश, कुछ भी इन आंदोलनकारियों का हौसला नहीं तोड़ पाया है। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.