नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- जॉर्जिया सीमा पर भारतीय यात्रियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। एक महिला यात्री ध्रुवी पटेल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया है कि 56 भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया से जॉर्जिया में एंट्री के दौरान "अमानवीय व्यवहार" का शिकार होना पड़ा। यह घटना सदाखलो बॉर्डर पर हुई, जो दोनों देशों के बीच प्रमुख सड़क मार्ग है। ध्रुवी पटेल ने अपने पोस्ट में लिखा कि पूरे ग्रुप के पास वैध ई-वीजा और आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे, इसके बावजूद जॉर्जियाई अधिकारियों ने उन्हें घंटों तक रोके रखा। उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए।यात्रियों को 5 घंटे से अधिक समय तक कड़कड़ाती ठंड में बिना भोजन और शौचालय की सुविधा के इंतजार करने पर मजबूर किया गया।अधिकारियों ने यात्रियों के पासपोर्ट 2 घंटे से अधिक समय तक जब्त रखे और कोई भी स्पष्ट जानकारी नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.