देवघर, जून 7 -- देवघर। साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक और नया मामला नगर के तिवारी चौक निवासी महिला से जुड़ा आया है। अज्ञात साइबर आरोपियों ने एक महिला के बैंक खाते से बिना किसी कॉल, संदेश या ओटीपी के 49 हजार रुपए की निकासी कर लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

घटना का विवरण पीड़िता विनिता देवी ने बताया कि हाल ही में एक बैंक से व्यवसाय शुरू करने के उद्देश्य से ऋण लिया था। ऋण की राशि अपने कारोबार में लगाने की योजना थी। उसी बीच अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक खाते में सेंधमारी कर 49 हजार रुपए की निकासी कर ली। महिला ने बताया कि घटना की भनक तक नहीं लगी। न किसी व्यक्ति का फोन आया, ना ही मोबाइल पर ओटीपी या निकासी संबंधी मैसेज प्राप्त हुआ।

खाते की जांच घटना की जानकारी तब हुई ...