फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल ने सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों का बखान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। प्रदेश में अब न कर्फ्यू है, न दंगा है, सब चंगा चंगा है। कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया कि सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। सड़कों, मेडिकल कॉलेजों और शिक्षा संस्थानों के निर्माण से प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले में भी मेडिकल कालेज का निर्माण हुआ और उसका संचालन भी शुरु हो गया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, युवाओं को रोजगार देने की पहल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.