नई दिल्ली, मार्च 25 -- कोई तीज-त्योहार हो या फिर मेहमानों को कुछ खास खिलाना हो, थाली का खास हिस्सा होती है पूड़ी। जैसे कन्या पूजन में कन्याओं को भी पूड़ियां ही खिलाई जाएंगी। पूड़ी वैसे तो झटपट बन जाती हैं लेकिन एक-एक करके बनाने में समय काफी ज्यादा लग जाता है, खासतौर पर जब ज्यादा पूड़ियां तलनी हो। अगर आप भी कई सारी पूड़ियां बनाने में थक जाती हैं या फिर ये झंझट भरा काम लगता है, तो रे किचन के यूट्यूब चैनल पर ईजी ट्रिक बताई गई है। इस ट्रिक में आपको पूड़ी बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और कम समय में फूली हुई मुलायम पूड़ियां बन जाएंगी।क्या-क्या चाहिए- पूड़ी बनाने के लिए आपको चाहिए- 1 कप आटा, 2 चम्मच सूजी, 2 चम्मच तेल, 1 कप पानी, आधा चम्मच नमक, इडली स्टीमर, तेल। कैसे बनाएं कई सारी पूड़ियां पूड़ियों को बनाने के लिए सबसे पहले आपको गूंथ...