देहरादून, अप्रैल 29 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र की न्यू हरिद्वार कॉलोनी में होटल कारोबारी के घर में हुई चोरी में पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि अज्ञात चोर घर का गेट फांदकर भीतर दाखिल हुआ और कमरे में रखी अलमारी से सोने के जेवर, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि न्यू हरिद्वार कॉलोनी स्थित मकान संख्या 43 निवासी सचिन पाराशर पुत्र स्व. वेदव्यास पाराशर ने कोतवाली ज्वालापुर में दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर का गेट कूदकर अंदर घुस आया। यह भी पढ़ें- बरनवाल सेवा सदन में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, प्राथमिकी दर्ज आरोप है कि चोर सीधे कमरे तक पहु...