कटिहार, दिसम्बर 10 -- कटिहार। निज संवाददाता बिहार डेली पैसेंजर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल 9 दिसंबर को अपराह्न में रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर सहायक वाणिज्य प्रबंधक केजी सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल में सचिव मदन लाल मंडल, डॉ प्रोसेनजीत चौधरी बच्चू दा, रमेश चंद्र चौधरी शामिल थे। बैठक की जानकारी देते हुए सचिव ने बताया कि सौहार्द पूर्ण वातावरण में वार्ता हुई। मॉडल स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं ,दिव्यांगों को आरक्षण एवं अनारक्षित टिकट लेने में प्राथमिकता देने हेतु बोर्ड लगाने हेतु सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने कर्मचारी को निर्देश दिया। न्यू बिल्डिंग स्थित पीआरएस को दोनों पालियों में चलाने की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया ताकि वरिष्ठ नागरिकों सहित आम रेल यात्रियों को आरक्षण करने में घंटों इंतजार न करना पड़े। न्यू स्टेशन बिल्डिंग एवं ओल्ड मॉड...