पलामू, मार्च 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा को लेकर शहर के हमीदगंज मोहल्ला में न्यू सुरभि क्लब के सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण बैठक किया । बैठक में क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस वर्ष भी पुनः संजय चंद्रवंशी को अध्यक्ष चुना । अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्य ने उन्हें पगड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया और महामंत्री के रूप में दीपक चंद्रवंशी एवं कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार को बनाया गया । मौके पर उपस्थित संजय चंद्रवंशी ने कहा कि रामनवमी पूजा को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों ने उन्हें कार्यभार सौंपा है ।इस बार भी न्यू सुरभि क्लब के द्वारा सुंदर और आकर्षक रथ लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वही शोभायात्रा भी काफी धूमधाम से निकाली जाएगी। प्रत्येक वर्ष महावीर नवयुवक दल जेनरल के द्वारा हर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाता है । कुछ ...