अलीगढ़, दिसम्बर 8 -- अलीगढ़। न्यू रोटी बैंक संस्था ने सोमवार को बरौठा 20वां कन्यादान किया। संस्था के संस्थापक नेमसिंह सोलंकी ने बताया कि रोटी बैंक के सभी सदस्यों के सहयोग से ग्राम बरौठा, हरदुआ गंज में कन्या के विवाह के लिए ग्यारह हजार रुपए, बेटी के लिए साड़ियां, शॉल और गिफ्ट आइटम और प्रीतिभोज के लिए खाद्य सामग्री परिवार को सौंपी। इस दौरान नकुल पुंढीर, धीरज सिंह, बिपिन सोलंकी, धर्मवीर राघव, संदीप राघव, मधु रानी जादौन, ममता सिंह, अरुण तोमर, रंजीत तोमर, अनुपम शर्मा, संजय चौधरी, मनोज शर्मा, मानवेंद्र सिंह, जितेंद्र चौधरी, संदीप तोमर, गौरव चौहान, सुभाष शर्मा, प्रज्ज्वल सोलंकी, रिंकू शर्मा का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...