मऊ, मार्च 19 -- मऊ, संवाददाता। विभिन्न राजनीतिक दलों ने कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को धरना दिया। धरने में न्यू यूजीसी कानून सहित छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। सर्वदलीय मंच के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी और पीस पार्टी समेत कई अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंच के संयोजक ओमप्रकाश बागी ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में न्यू यूजीसी कानून को लागू करना शामिल था। इसके अतिरिक्त, घोसी चीनी मिल का पुनरुद्धार कर पूर्व की भांति नियमित पेराई शुरू कराने की मांग भी उठाई गई। धरने के दौरान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बीबीपुर बेलौली बांध पर अवैध बालू खनन में लिप्त माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.