रांची, जून 8 -- रांची। श्री कृष्ण सत्संग महिला समिति की ओर से न्यू मधुकम चुना भट्ठा (रोड नंबर पांच) में 26 जून से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दो जुलाई को संपन्न होने वाले इस अनुष्ठान में वृंदावन के कथावाचक कन्हैया पांडे प्रवचन करेंगे। सोमवार को समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई और निर्णय लिया गया कि आसपास के सनातनी समाज के लोगों को कथा के लिए आमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...