रांची, मई 30 -- रांची। न्यू मधुकम रोड नंबर पांच स्थित देवी मंडप के जीर्णोद्धार पर पूजन समारोह का आयोजन किया गया है। इसकी शुरुआत 16 जून को कलश शोभायात्रा से होगी। इसके बाद 17 जून को महाआरती, 18 जून को भंडारा और 19 जून को माता जागरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस आयोजन की सफलता के लिए प्रकाश कुमार, राहुल चौधरी और शिव किशोर शर्मा सहित अनेक लोग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...