धनबाद, दिसम्बर 28 -- धनबाद, वरीय संवाददाता सरायढेला न्यू बैंक कॉलोनी में शनिवार को कचरा गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की है। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता था। गोदाम में रखे कागज, प्लास्टिक व कांच की बोतलों ने आग को और भड़काने का काम किया। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि संकरी गली होने के कारण दमकल को परेशानी हुई। मशक्कत के बाद लगभग चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप लगाया कि घनी आबादी के बीच कचरा गोदाम खोल दिया गया है। हमेशा से असुरक्षा बनी रहती है। गनीमत थी कि दिन में आग लगी। अगर यह घटना रात में होती तो आ...