बेगुसराय, अगस्त 28 -- बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन पर एक अदद शौचालय का भी बंदोबस्त नहीं होने से रेलयात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों के समक्ष बनी है। इस खबर को आपके अपने हिन्दुस्तान दैनिक में प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा था। इसी का असर है कि गुरुवार को ई-निविदा के माध्यम से न्यू बरौनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर पे एंड यूज़ शौचालय का आवंटन किया गया है। तीन वर्षों की अवधि में इससे रेलवे को 3,21,231 रुपए का राजस्व प्राप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...