बेगुसराय, अगस्त 12 -- बरौनी। ट्रेनों के कोचों में त्वरित रूप से पानी भरने को लेकर बरौनी सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर त्वरित जल प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है।स्टेशन पर ट्रेनों के न्यूनतम दस मिनट तक ठहराव होने पर ट्रेनों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर त्वरित जल प्रणाली बहुत ही उपयोगी संयंत्र है।सोनपुर मंडल के बरौनी रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध होने से अब यात्रियों को पानी को लेकर फजीहत नहीं झेलनी पड़ती है। लेकिन रेल प्रशासन के घोषणा के बाद भी न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन पर अभी तक यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है।इससे न्यू बरौनी स्टेशन होकर गुजरने वाली ट्रेनों में पानी नहीं भरी जा पाती है।और ट्रेन में पानी समाप्त हो जाने की सूरत में यात्रियों को शौचालय जाने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...