न्यू बरगंडा में महिला के गले से चेन ले भागे उचक्के
गिरडीह, जून 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा स्थित सुखमणि अपार्टमेंट के पास बुधवार शाम शांति देवी पति विजय सिंह के गले से सोने की चेन छिनकर उचक्के फरार हो गये। उचक्के बाइक पर सवार थे। छिने गए चेन की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए बताई गई है। जानकारी मिली है कि उक्त महिला महिला कॉलेज के पास स्थित अपने समधि के घर से पास में ही स्थित अपना घर पैदल जा रही थी। बताया गया कि जैसे ही वह सुखमणि अपार्टमेंट के पास से दाएं मुड़कर कुछ दूर तक गई पहले से घात लगाए बाइक पर सवार उचक्कों ने पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन झपटकर मेन रोड पकड़कर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पदाधिकारियों ने पीड़िता से पूछताछ कर बाइकर्स के हुलिया के बारे में जानकारी जुटाई है। कुछ सीसी टीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। बहरहाल, सरेशाम सोने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.