साहिबगंज, सितम्बर 4 -- साहिबगंज। मालदा रेल मंडल के न्यू फरक्का-तिलडांगा रेलवे स्टेशन के बीव रेल ट्रैक की जमीन धंसने के कारण इस रेल रूट होकर ट्रेनों का परिचालन दुसरे दिन शुक्रवार को भी बंद रहा। इस कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करना पड़ा तो कुछ का रूट बदलाव कर परिचालन कराया गया। ज्ञात हो की गुरूवार को भी यहां मिट्टी धंसने के कारण रेल लाइन को नुकसान हुआ था। जिसे दुरूस्त किया गया था। जिसके बाद फिर से इस रेल खंड के बीच दूसरे स्थान पर भू धंसान हो गया। यह भी पढ़ें- भागलपुर: न्यू फरक्का में ज़मीन धंसने से कई ट्रेनें रद्द रद्द हुई ट्रेनों की सूची इसका असर ये रहा की 04 सितम्बर को 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई। रद्द रहने वाली अधिकांश ट्रेन में से एक दो ही साहिबगंज रेलखंड होकर गुजरती है। जैसे शुक्रवार को मालदा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस आज थी तो ब्रह्...