बांदा, मई 31 -- पैलानी। आरोग्य मेला सिंधन कला में डॉ. शशि चौहान व फार्मासिस्ट प्रदीप सिंह मौके पर मौजूद मिले। दावा किया कि दोपहर दो बजे तक 23 मरीज देखे गए। मरीजों को दवाएं व सलाह दी गई। स्वास्थ्य केंद्र गडरिया में डॉ.अंकुर अवस्थी व फार्मासिस्ट योगेंद्र सिंह ने 31 मरीज देखने का दावा किया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा में डॉ. महेंद्र सिंह मौके पर मिले। उन्होंने बताया कि 33 मरीज देखे गए हैं। मरीजों को सबसे ज्यादा डायरिया, फीवर जैसी बीमारियां रहीं। हालांकि इन तीनों अस्पतालों में भी मरीजों ने बताया कि ओरआरएस के पैकेट नहीं दिए गए। बोतलों आदि की भी जरूरत नहीं पड़ी। यह भी पढ़ें- डॉक्टर मिले और न ही बिजली-पानी की सुविधा हालांकि डाक्टरों ने बताया कि सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...