गोपालगंज, अगस्त 10 -- गोपालगंज। शहर के बंजारी बाईपास के समीप स्थित न्यू पुलिस लाइन परिसर में रविवार को एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को नवीन आपराधिक कानूनों के अनुसार डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन, संरक्षण और फॉरेंसिक परीक्षण की जानकारी देना था। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर कार्यक्रम में जिले के सभी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों और प्रत्येक थाना से एक-एक पुलिस अधिकारी ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को डिजिटल साक्ष्य से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि मोबाइल फोन, कंप्यूटर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों से प्राप्त साक्ष्य की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डिजिटल साक्ष्यों की अखंडता बनाए रखने और वैज्ञानिक प्रक्रिया का पा...