कानपुर, मई 22 -- शिवली,संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लाख प्रयासों के बाद भी मैथा क्षेत्र में संचालित सरकारी अस्पतालों की दशा नहीं सुधर पा रही है। इससे मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार की सुबह दस बजे तक शिवली कस्बे के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर समेत एक भी स्वास्थ्य कर्मचारी समेत सभी स्वास्थ्य कर्मचारी गायब थे। इलाज के अभाव में मरीज इधर उधर भटक रहे थे। शासन से लेकर जिले के अफसर सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की नियमित उपस्थिति कराने को लेकर आए दिन बैठकें आयोजित कर समय-समय पर निरीक्षण भी कर रहे हैं, इसके बाद भी इन लोगों की मनमानी पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। बुधवार की सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर न्यू पीएचसी में तैनात डाक्टर कर्मचारी गायब थे कमरों में लटक रहे ताले स्वास्थ्य सेवाओं को मुंह चिढ़ा रही थी। ...