कुशीनगर, फरवरी 8 -- कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ केंद्र महुआडीह लौंगरापुर के परिसर लगा इंडिया मार्का टू हैंडपंप एक माह से खराब है। इससे यहां आने वाले मरीजो को शुद्ध पेयजल के लिये भटकना पड़ता है। वहीं स्वास्थ्य कर्मी का कहना है कि हैंडपंप को देर तक चलाने से पानी निकल रहा है, लेकिन वो भी शुद्ध नहीं आ रहा है। यहां मरीजों को पानी पीने के लिए और कोई संसाधन नहीं है । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उग्रसेन मल्ल का कहना था कि चार पांच दिन पूर्व हैंडपंप बना है, अगर कोई खराबी है तो उसे ठीक करा दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...