गुड़गांव, फरवरी 15 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने न्यू पालम विहार कॉलोनी के निवासियों के लिए खुशियों भरा रोडमैप तैयार कर लिया है। करीब दो साल पहले सरकार द्वारा नियमित की गई इस कॉलोनी में अब बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बदलने की तैयारी है। नगर निगम ने विशेष रूप से ब्लॉक सी और डी के कायाकल्प के लिए आठ करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया है। इस बड़ी राशि से क्षेत्र में पानी की लाइन, सीवर सिस्टम और पक्की सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। नगर निगम की वित्त एवं संविदा समिति से बजट की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद, विभाग ने बिना समय गंवाए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, फरवरी के अंत तक टेंडर फाइनल कर लिए जाएंगे और मार्च के पहले सप्ताह से निर्माण कार्य धरातल पर दिखाई देने लगेगा। यह परियोजना न्यू पालम विहार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.