हल्द्वानी, मई 11 -- हल्द्वानी। न्यू पर्ल्स स्कूल जगदम्बा नगर ने मदर्स डे के अवसर पर छात्र-छात्राओं की माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। जिनमें तंबोला, रिंग गेम, पासिंग द पार्सल, म्यूजिकल गेम्स और अन्य कई रोचक गतिविधियां शामिल थी। सभी माताओं एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। संचालन स्कूल की डायरेक्टर ऋतु उप्रेती के निर्देशन में किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या रेनू पांडेय, ज्योति मेहरा, नेहा जोशी, सुचिता जोशी, ज्योति जोशी, सोनिका शाह, गरिमा बिष्ट, गुंजन, नेहा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मदर्स-डे पर बच्चों संग माताओं ने उठाया पूल का लुत्फ यह भी पढ़ें- मदर्स डे पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.