न्यू नोएडा बसाने के लिए 37 गांवों में होने जा रहा भूमि अधिग्रहण, मिलेगा जेवर एयरपोर्ट जैसा रेट; जानें पूरी डिटेल
नोएडा, जुलाई 30 -- न्यू नोएडा प्रोजेक्ट (दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र DNGIR) के लिए भूमि अधिग्रहण अगले हफ्ते से शुरू होने जा रहा है। नोएडा अथॉरिटी ने बुधवार को यह जानकारी दी है। प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत 37 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा जिनमें 24 गांव बुलंदशहर के हैं तो 13 गांव गौतमबुद्ध नगर के हैं। अधिकारियों के मुताबिक, चार लेखपाल (रेवन्यू अधिकारी) किसानों से उनकी सहमति के जरिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए जल्द ही फील्ड वर्क और सर्वे शुरू करेंगे। नोएडा अथॉरिटी के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) क्रांति शेखर ने बताया 'राज्य सरकार ने चार लेखपाल को तैनात किया है जो कि अगले 7 से 10 दिन के भीतर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू करेंगे। एक और लेखपाल को जल्द ही तैनात किया जाएगा। अथॉरिटी बुधवार को एक बैठक करेगी और एक हफ्ते के भीतर भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.