खगडि़या, अप्रैल 26 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें शनिवार को भी अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब सवा पांच लेट चली। वही 18626 डाउन हापा-पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस करीब सवा तीन घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू ट्रेन करीब पौने तीन घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 13282 डाउन राजेन्द्र नगर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। इसके अलावा 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब पौने घंटे विलंब से पहंुची। साथ ही 15622 डाउन आनंदविहार-कामख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से चली। वहीं 15634 अप गुवाहाटी-बारमेर एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से पहंुची। ज...