रामपुर, जून 4 -- ज्वाला क्लब वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में रजा टैक्सटाइल मैदान में आयोजित के.पी. सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरें दिन का मुकाबला गोल्डन हॉक्स और न्यू जेनरेशन हुंडइ की टीमों के बीच खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अवधेश शर्मा एवं समाजसेवी सुमित अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया साथ ही खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन किया। न्यू जेनरेशन हुंडई टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए। न्यू जेनरेशन हुंडइ की तरफ से मोहम्मद आलम ने 62 रन और यश व्यास ने 36 रन का योगदान दिया। यह भी पढ़ें- अविनाश की घातक गेंदबाजी से फ्रेंड्स यूनियन जीता वही दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने उतरी गोल्डन हॉक्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर...