खगडि़या, जून 24 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें मंगलवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान देखे गए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15725 डाउन न्यू जलपाईगुड़ी-आनंदविहार एक्सप्रेस करीब साढ़े सात घंटे देरी से चली। वही 13206 डाउन पाटलिपुत्र-पूर्णिय कोट जनहित एक्सप्रेस करीब पौने छह घंटे देरी से चली। वहीं 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 03408 डाउन कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब ढाई घंटे देरी से चली। इधर 13227 अप सहरसा-राजेन्द्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब डेढ़ घंटे लेट चली। वहीं 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब एक घंटे विलंब...