कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार, एक संवाददाता मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नाराह ने शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से जलपाईगुड़ी सेक्शन तक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं और स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर स्थित सुविनियर स्टॉल का उद्घाटन भी किया। इस स्टॉल के माध्यम से यात्रियों को स्थानीय हस्तशिल्प से जुड़े उत्पाद और स्मृति चिह्न उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे जहां यात्रियों को स्थानीय संस्कृति से जुड़े उत्पाद मिल सकेंगे, वहीं स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...