फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बरसात में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इसे लेकर निगम ने न्यू जनता कॉलोनी नाले की प्याली चौक बूस्टर तक बड़ी मशीनों से सफाई की तैयारी की है। योजना के तहत 15 दिन में काम शुरू होगा और मई के अंत तक सफाई कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिसे डेढ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वार्ड-3 स्थित न्यू जनता कॉलोनी में नालों की स्थिति काफी समय से खराब बनी हुई है। नालों में गाद, प्लास्टिक और अन्य कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है। बारिश के दौरान हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब सड़कों और गलियों में पानी भर जाता है। कई जगहों पर सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनती है, जिससे गंदा पानी घरों के आसपास तक पहुंच जाता है। पिछले साल सड़कों यही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.