नई दिल्ली, जून 8 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से बुरी तरह से हरा दिया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 564 रनों के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की थी, जिसके जवाब में अफगानिस्तान अपनी पहली पारी में सिर्फ 152 रन ही बन सका और पूरी टीम सिमट गई। इसके बाद उन्हें फॉलोऑन खेलना पड़ा। फॉलो ऑन खेलते हुए भी पूरी टीम 112 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने इस मैच को एक पारी और 300 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया। यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर के कार्यकाल में 1-2 नहीं पूरे 10 उप कप्तान बदले गए, देखिए पूरी लिस्टभारत ने पहली पारी में बनाया 564 रनों का व...