एटा, अप्रैल 13 -- एटा। कासगंज रोड स्थित न्यू क्लासिक ओयो होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जानकारी पर पुलिस-प्रशासन ने मिलकर होटल में छापा मारा। होटल से मैनेजर, तीन सेक्स वर्कर को पकड़ा। पुलिस को देख कुछ लोग पीछे के रास्ते से भाग गए। प्रशासन ने होटल को सीज कर दिया है। सीओ ने मामले में होटल मालिक, मैनेजर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद पकड़े गए आरोपियों को थाना से जमानत दे दी है। कासगंज रोड पर न्यू क्लासिक होटल है। पुलिस को सूचना मिली कि होटल में गलत काम चल रहा है। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने पुलिस बल के साथ मिलकर शनिवार रात को होटल में छापा मारा। पुलिस को देख लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग पीछे के रास्ते से भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से मैनेजर मनवीर निवासी सि...